
भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का हुआ आयोजन
नवभारत न्यूज
सीधी 9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य और भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने दिल्ली में शानदार पार्टी की जीत और नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष, संयोजक एवं विभिन्न प्रकार के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी के सभी प्रकार के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए। संगठन का कार्य दोस्ती और आत्मीयता के साथ करने का गुरु मंत्र प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने दिया। सतत संपर्क, समर्पण और निष्ठा के साथ सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी के कार्यों को करते हुए अपने कार्यकाल को ऐतिहासिक एवं यशस्वी बनाएं। प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी श्री पाण्डेय ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को संगठन कला कौशल के विभिन्न प्रकार के संस्मरण के माध्यम से कला कौशल सिखाए। इसके पश्चात नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान का प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने मिठाई खिलाकर यशस्वी कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दी। अध्यक्षीय उद्बोधन मे भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रम आजीवन सहयोग निधि, दिल्ली विजय का जश्न, परीक्षा पर चर्चा, संत रविदास जयंती, केन्द्रीय बजट, मन की बात, अटल जन्म शताब्दि पर होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं कार्यों को चुनौती मानकर शानदार ढंग से संपादित करें। सभी मंडल अध्यक्ष निर्वाचन के पश्चात अपने-अपने क्षेत्र का क्षेत्र का अध्ययन, कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क और पार्टी हितों को ध्यान में रखते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के साथ जुड़े।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कोष और कार्यालय महत्वपूर्ण आयाम होता है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सभी कार्यक्रम और दी गई जिम्मेवारियों को चुनौती पूर्ण मानकर प्रत्येक कार्यकर्ता काम करता है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अशोक पटेल और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद साकेत ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ.विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, अमलेश्वर चतुर्वेदी, सुरेश सिंह चौहान, संदीप शर्मा, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, सुरेंद्रमणि दुबे, डॉ.मनीला सिंह चौहान, पूनम सोनी, राकेश मौर्या, शिवदान साकेत, पंकज पाण्डेय, राजेश द्विवेदी सहित पदाधिकारी, मंडल और मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
००
आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को करें पूर्व: देवेन्द्र
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह मुन्नू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए पार्टी को चलाने के लिए आजीवन सहयोग निधि की आवश्यकता होती है। आजीवन सहयोग निधि को हम सभी लक्ष्य के अनुसार निश्चित रूप से पूर्ण करेंगे, यही मेरी शुभकामनाएं।
००००००००००००
