जिला जेल से दिनदहाड़े दीवार फांदकर फरार हुआ कैदी, पुलिस महकमे में हडक़ंप

शाजापुर। जिला जेल की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त पूरी तरह से सवालों के घेरे में आ गई, जब रविवार को दिनदहाड़े एक विचाराधीन बंदी जेल की ऊंची दीवार कूदकर फरार हो गया. हत्या के प्रयास धारा 307 जैसे गंभीर मामले में बंद इस आरोपी के भागने की खबर से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है. घटना के तुरंत बाद जिले भर में नाकाबंदी कर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसारए यह सनसनीखेज घटना रविवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच की है. बताया जा रहा है कि बंदी जेल परिसर के भीतर ही किसी कार्य में लगा हुआ था. इसी दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों की नजर बचाई और मौका पाते ही जेल की दीवार फांदकर भाग निकला. बंदी के गायब होने का पता चलते ही जेल अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए और आनन फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई.

चार महीने से बंद था आरोपी जीवन

घटना की भनक लगते ही लालघाटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. लालघाटी थाने में पदस्थ एसआई हेमंत पटेल ने बताया कि फरार बंदी का नाम जीवन उर्फ जयराम है. आरोपी पिछले चार महीनों से धारा 307 हत्या के प्रयास के तहत जिला जेल में बंद था. वह मक्सी नई आबादी का रहने वाला है. बंदी के फरार होने के बाद आसपास के सभी संभावित ठिकानों और मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है. पुलिस की अलग अलग टीमें बनाकर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है. एसआई हेमंत पटेल ने दावा किया है कि पुलिस की घेराबंदी मजबूत है और फरार बंदी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

कैदी राहुल सभागृह में मिला…

जेल अधीक्षक दुष्यंत पगारे से मिली जानकारी के अनुसार बंदी जीवन उर्फ जयराम पानी के पाइप की मदद से जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया, जबकि कैदी राहुल ने भी भागने की कोशिश की थी, लेकिन वहां भागने में कामयाब नहीं हो सका. जिसे जेल प्रहरियों ने जेल सभागृह से पकड़ा. जेल प्रहरियों द्वारा कैदी राहुल से पूछताछ की जा रही है. साथ ही फरार कैदी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.

Next Post

हिनौती गौधाम में मास्टर प्लान के अनुसार ही निर्माण कार्य कराये जांय: उप मुख्यमंत्री

Sun Mar 15 , 2026
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हिनौती गौधाम में आयोजित बैठक में कहा कि मास्टर प्लान के अनुसार ही सभी निर्माण कार्य कराये जांय. उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि गौधाम में प्रस्तावित गौशेड, भूसा शेड सहित अन्य कार्य व्यवस्थित ढंग से लेआउट देकर प्रारंभ करायें. उन्होंने गौधाम के […]

You May Like