कैबिनेट बैठक में दिखी डिजिटल पहल की झलक, मंत्रियों ने टैबलेट के साथ कराया ग्रुप फोटो

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक के दौरान एक अलग और प्रतीकात्मक दृश्य देखने को मिला। बैठक में शामिल सभी मंत्रियों ने अपने-अपने टैबलेट के साथ सामूहिक ग्रुप फोटो खिंचवाया। यह फोटो राज्य सरकार की डिजिटल कार्यसंस्कृति और ई-गवर्नेंस की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रतीक मानी जा रही है।

बैठक के उपरांत लिया गया यह ग्रुप फोटो न केवल तकनीक के उपयोग को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और कागजरहित व्यवस्था को बढ़ावा देने के सरकार के संकल्प को भी रेखांकित करता है। टैबलेट के माध्यम से एजेंडा, प्रस्ताव और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता से मंत्रियों को बैठक के दौरान बेहतर समन्वय और जानकारी सुलभ हो रही है।

Next Post

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के "ऑपरेशन गैंग बस्ट" में सैकड़ों अपराधियों को पकड़ा

Tue Jan 13 , 2026
नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों को निशाना बनाते हुए 48 घंटे की कार्रवाई में कई अपराध नेटवर्क से जुड़े सैकड़ों अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दो दिवसीय “ऑपरेशन गैंग बस्ट” दिल्ली के विभिन्न जिलों में चलाया गया, जिसका उद्देश्य सक्रिय […]

You May Like