CM ने त्यौंथर में 162 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

रीवा। रीवा के त्योंथर में आयोजित विंध्य विकास संकल्प सम्मेलन एवं विकास कार्यो के भूमि पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करत हुए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा विंध्य की धरती पर सरकार रोजगार दिलाएगी और यही उद्योग लगाए जाएगे. त्योंथर में आईटीआई खोलने के साथ 400 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने एवं रिवर कारिडोर बनाए जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की. साथ ही 50 बेड़ के अस्पताल को 100 बेड़ करने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने 162 करोड़ के निर्माण कार्यो का रिमोट के द्वारा शिलान्यास किया और कहा कि त्योंथर क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है.

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंच पर पहुंचते ही दीप प्रज्जवलित कर कन्या पूजन किया और मंच से जनता का अभिवादन करते हुए पुष्पो की वर्षा की. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस के लोगो की क्या बुद्धि है, नेतागिरी ऐसी लगी कि जुबान पर कंट्रोल नही है. बुद्धि का दिवाला निकल गया है. हम बहनों के खातो में हर माह पैसा पहुंचाते है और यह कहते है कि बहने दारू पी जाती है. यह बेईमान कांग्रेसी मां-बहनो का अपमान करने से पीछे नही हटते है, इनको शर्म नही आती है. हमारी मां-बहने घर परिवार के लिये सब कुछ निछावर कर देती है. कंाग्रेस के लोग मां-बहनो की इज्जत करना सीखे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी तुम्हारी दुर्भावना के कारण सत्ता से 20 साल से बाहर हो और अगले 20 साल तक सत्ता से बाहर रहने वाले हो. किसानो को सम्मान निधि देने का काम हमारी मोदी सरकार ने किया. मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट को नही मानते. कमाल हो गया भाई शर्म करो, अरबन नक्सलवादी मानसिकता के लोग चुनाव हारते है और दोष चुनाव आयोग को देते है. इसके पूर्व त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रयागराज से बनारस तक औद्योगिक विकसित कारिडोर बनाए जाने की मांग की. उन्होने कहा कि हमारा क्षेत्र प्रयागराज से लगा है अगर कारिडोर बन जाय तो यहा तेजी से विकास होगा. कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, सतना सांसद गणेश सिंह, विधायक नागेन्द्र सिंह, इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, प्रदीप पटेल, शरद कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे.

उद्यमियों से मुख्यमंत्री ने की चर्चा

इसके पूर्व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने त्योंथर विधानसभा क्षेत्र एवं रीवा जिले में निवेश करने वाले उद्यमियों से चर्चा करते हुए उन्हे भरोसा दिलाया कि वह प्रदेश में निवेश करें सरकार उनकी हर संभव मदद करने को तैयार है. उद्योग के लिये विकसित भूमि हमारे पास है और लेबर में भी हम मदद करेगे. जो भी समस्याएं होगीं उन्हे दूर किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि कोई परेशानी उद्यमियों को नही होगी. चर्चा के दौरान कई उद्यमियों ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री से जमीन सहित अन्य सुविधाओ की मांग की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम द्वारा 124 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से बनाए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र का शिलान्यास भी किया.

Next Post

दुनिया में प्रति वर्ष अनुमानित 54 लाख लोग सर्पदंश का शिकार: डब्ल्यूएचओ

Fri Sep 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन् (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनिया में प्रति वर्ष अनुमानित 54 लाख लोग सर्पदंश का शिकार होते हैं और इनमें से 81 हजार से एक लाख 37 हजार तक लोगों की मौत हो जाती है। डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि […]

You May Like