बैढ़न में बिना वैध दस्तावेज के चल रही यात्री बस जप्त

सिंगरौली। जिला परिवहन अधिकारी का आज दिन सोमवार को बैढ़न में वाहनों का विशेष जांच पड़ताल जारी हैं। जहां बिना परमिट के चल रहे एक बस को जप्त कर सुरक्षार्थ परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया है। इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर एवं स्टाफ ने अमले के साथ बैढ़न अंचल में दर्जनों वाहनों की जांच पड़ताल किया। जहां एक बस जिसमें दुबे बस क्रमांक एमपी 53 जेड एन 2711 के पास परमिट समेत अन्य दस्तावेज मौके पर नही मिले। जिन्हें जप्त कर लिया गया है। वहीं 16 गाड़ियों से 1 लाख 68 हजार का जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद कर चोरी रोकना, अवैध परिवहन पर अंकुश लगाना और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

Next Post

जीतू पटवारी से बोली महिलाएं पांच हजार बिल कैसे भरें...?

Mon Sep 29 , 2025
मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले को महिलाओं ने रोक लिया. पटवारी भोपाल से आगर जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. महिलाओं ने बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायत की. बिल नहीं भरने पर बिजली काट […]

You May Like