जीतू पटवारी से बोली महिलाएं पांच हजार बिल कैसे भरें…?

मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले को महिलाओं ने रोक लिया. पटवारी भोपाल से आगर जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. महिलाओं ने बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायत की. बिल नहीं भरने पर बिजली काट दी गई. एक महिला ने बताया कि मजदूरी करते हैं चार हजार रुपए का बिल कैसे भरेंगे.

समस्या सुनने के बाद जीतू पटवारी ने फोन पर बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर राहुल गौतम को फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि वार्ड 17 और 18 लाइट काट दी है. जेई ने बताया कि राशि बकाया होने से बिजली काटी गई. पटवारी ने जेई से कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं, चार से पांच हजार रुपए बिल आ रहे हैं. मोहन बड़ोदिया में पदस्थ जेई राहुल गौतम ने सोमवार शाम 5 बजे बताया कि वार्ड 17 के रहवासियों द्वारा लंबे समय से बिल जमा नहीं किया जा रहा था. किसी पर 20 हजार तो किसी पर 10 हजार रुपये तक बकाया है. इसी कारण आपूर्ति बंद की गई थी. उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से फोन पर बात हुई थी. जेई ने स्पष्ट किया कि मोहन बड़ोदिया में स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं. वर्तमान में लाइनमैन को भेजकर बिजली आपूर्ति चालू कराई जा रही है. हालांकि अभी तक किसी उपभोक्ता ने बिल जमा नहीं किया है.

प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा का लगाया आरोप

पटवारी ने प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया. उन्होंने भावांतर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रदेश में सोयाबीन की फसल ही खराब हो रही है तो किसानों को इस योजना का क्या लाभ मिलेगा. पटवारी ने सरकार से मांग की कि किसानों को प्रति बीघा 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए तभी किसानों को वास्तविक राहत मिल पाएगी, अन्यथा बाकी सभी दावे झूठे हैं. मीडिया से चर्चा में पटवारी ने कहा कि प्रदेश के किसान संकट का सामना कर रहे हैं. उन्हें समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है. प्राकृतिक आपदाओं ने उनकी स्थिति को और बिगाड़ दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर किसानों को गुमराह करने और उनकी तकलीफें को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.

Next Post

रावण दहन कार्यक्रम के लिए महापौर ने किया ग्राउंड निरीक्षण

Mon Sep 29 , 2025
सतना।नगर में विजयादशमी पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टेड के पीछे बिहारी रामलीला समाज द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर ने […]

You May Like