फ्रीगंज की तरफ आने वाले बड़े वाहनों का मार्ग बदला, ब्रिज निर्माण में आई तेजी

उज्जैन:सेतु विकास निगम ने फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज का काम तेजी से आगे बढ़ा दिया है, अब तक पाइप लाइन शिफ्ट ना होने की वजह से काम रुका हुआ था. शहरवासियों के लिए इसी तरफ बंद पड़ा पुराना मार्ग अशोक टॉकीज के पास खोल दिया गया है जिससे पाइपलाइन भी शिफ्ट करने में आसानी हो रही है.नवभारत से चर्चा में सेतु विकास निगम के कार्यपालन यंत्री पीएस पंत ने बताया कि हमने कई बार नगर निगम को पत्र लिखे, जिला प्रशासन से भी चर्चा की, वरिष्ठ अफसरों ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और पीएचई ने मौके पर काम शुरू कर दिया है ऐसे मे आवाजाही मार्ग को बंद कर दिया गया है और वाहन चालकों को दिक्कत ना हो इसके लिए एक नया मार्ग खोल दिया है.

डॉ. यादव के प्रयासों से मिली उपलब्धि
अंग्रेजों के जमाने से बना 150 साल पुराना ब्रिज जर्जर हो चुका था, वाहन चालकों पर भी खतरा मंडरा रहा था कि कहीं ब्रिज गिरने से घटना दुर्घटना ना हो जाए, वहीं ये फ्रीगंज ब्रिज छोटा भी पड़ने लगा था. इधर, 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है. ऐसे में डॉ मोहन यादव लंबे समय से प्रयास में थे, जब वह पहली बार विधायक बने थे तब से ही उक्त ब्रिज की मांग की जा रही थी. उच्च शिक्षा मंत्री रहते यह ब्रिज डॉक्टर यादव ने स्वीकृत कराया और अब जब वे प्रदेश के मुखिया है ऐसे में इस ब्रिज की सौगात शहरवासियों बको मिल गई है.

रेलवे और बीच पर नजर
डॉ. मोहन यादव ने 12 दिसंबर 2024 को इस महत्वपूर्ण फ्रिगंज ओवरब्रिज निर्माण का भूमि पूजन किया था. यह ब्रिज लगभग 91.76 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. इसकी कुल लंबाई 633 मीटर और चौड़ाई 21.40 मीटर प्रस्तावित है. सेतु विकास निगम इस कार्य की देखरेख कर रहा है. निर्माण का ठेका गुजरात की चेतन कंस्ट्रक्शन को दिया गया है.

सिंहस्थ पहले निर्माण का लक्ष्य
यह नया ब्रिज पुराने ओवरब्रिज के समानांतर बनाया जा रहा है ताकि उज्जैन के नए और पुराने शहर के बीच यातायात सुगम हो सके. इसे सिंहस्थ 2028 से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. निर्माण के लिए बोरिंग टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और रिटेनिंग वॉल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, अब बीच में भी पिलर खड़े कर दिए गए हैं कुष्ठ बस्ती हटाकर निर्माण आगे तक बढ़ रहा है और एक शाखा इसकी मक्सी रोड तरफ जाएगी दूसरी टॉवर चौक तरफ जिसके लिए सेतु विकास की टीम दिन-रात काम कर रही है.

Next Post

चालान बनाने में फुरसत मिले तो बदहाल यातायात पर ध्यान दें, जनता परेशान हो तो हो

Sat Jan 31 , 2026
इंदौर: शहर में यातायात जाम होना जैसे आम बात हो गई है. इसका कारण यातायात पुलिस की अनदेखी है. शहर में कही भी यातायात जाम हो, पुलिस को कुछ लेना देना नहीं है. जनता घंटों परेशान हो तो हो, हमें चालान काटने से फुरसत नहीं है. शहर की बदहाल यातायात […]

You May Like