टोलप्लाजा पर फायरिंग करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, पैदल ले जाकर बदमाशों का निकाला जुलूस

ग्वालियर. आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे (शिवपुरी लिंक रोड) स्थित पनिहार स्थित टेालप्लाजा पर दरमियानी रात स्कॉर्पियो सवार 4 बदमाशों ने टोलकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट के बाद एक बदमाश ने गाली चला दी। फायरिंग के बाद चारों आरोपी बैरियर तोड़कर फरार हो गये थे।

घटना के बाद पनिहार थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर जांच शुरू की और ग्वालियर शिवपुरी बायपास पर छौड़ा गांव के पास दविश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक 315 बोर की बंदूक और वारदात से उपयोग स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिसचारों आरोपियों को पैदल टोल प्लाजा तक लेकर गयी और मौके पर धटना का रीक्रियेषन किया।

शिवपुरी की ओर से आ रही एक सफेद स्कॉर्पियो टोल प्लाजा की लेन नंबर-10 पर पहुंची। कार में चार युवक सवार थे। फास्टैग नहीं होने पर टोल कर्मी मनीष कुमार ने जब नकद टोल मांगा तो युवक भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

मामला बिगड़ता देख सुपरवाइजर शालू गुर्जर (निवासी भंवरपुरा डाडा खिरक) मौके पर पहुंचे और बात शांत कराने की कोशिश की। लेकिन कार सवार युवकों ने टोलकर्मियों से बहस शुरू कर दी और बोले कि वे टोल नहीं देंगे। जब कर्मचारियों ने विरोध किया, तो स्कॉर्पियो से तीन युवक नीचे उतरे और मनीष व शालू से धक्का-मुक्की व मारपीट करने लगे। गोली भी चलाई।

Next Post

आनुवांशिक बीमारी है सिकल सेल एनीमिया, जो बच्चों में ट्रांसफर होती है: डॉ. मुकेश तोमर

Wed Jul 9 , 2025
*नेशनल मिशन टू इलिमिनेट्‌ सिकल सेल एनीमिया पर कार्यशाला हुई* ग्वालियर। सिकल सेल एनीमिया एक आनुवांशिक बीमारी है, जो माता पिता से उनके बच्चों में ट्रांसफर होती है। हामोग्लोबिन लाल रक्तकाओं में एक प्रोटीन पदार्थ होता है, जो ऑक्सीजन को लंग्स से पूरे शरीर के अंगों में ले जाने का […]

You May Like