अमहिया पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी पकड़ा

रीवा।अमहिया थाना पुलिस ने पांच हजार के इनामी हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसे पूंछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहा से जेल भेज दिया.

थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने बताया कि 27 मई को लोटस टावर के सामने मेन रोड़ के किनारे खुटेही रीवा में फरियादी दीपक पाण्डेय पिता हरिचरण पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमाक 11 सिरमौर थाना सिरमौर के साथ लोहे की रॉड और बेल्ट से मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोडक़र भाग जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना अमहिया में अप क्र 153/25 धारा 296(2),109(1), 115(2),351(2), 3(5) बीएनएस कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया. आरोपियों की पता तलास हेतु टीम गठित कर अलग अलग स्थानों में दबिश दी गई. जिसमें आरोपी अंकुल तिवारी पिता कौशलेश तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बगदरा थाना सगरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है.

Next Post

रेलवे पुल के पास मिला शव 

Wed Jul 9 , 2025
टीकमगढ़। देहात थाना क्षेत्र के नारगुड़ा पंचायत में रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान माडूमर निवासी 40 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी के रूप में हुई है। घटनास्थल पर एक बाइक भी मिली है। इसके अलावा मृतक का मोबाइल, तौलिया और चप्पल मिली है। सूचना […]

You May Like