रेलवे पुल के पास मिला शव 

टीकमगढ़। देहात थाना क्षेत्र के नारगुड़ा पंचायत में रेलवे

पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान माडूमर निवासी 40 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर एक बाइक भी मिली है। इसके अलावा मृतक का मोबाइल, तौलिया और चप्पल मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Next Post

दो साल से फरार एमडी तस्कर नारकोटिक्स इंदौर विंग की गिरफ्त में

Wed Jul 9 , 2025
इंदौर. नारकोटिक्स विंग की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे इनामी तस्कर सोहेल उर्फ भूरा उर्फ नाजिम को राजस्थान के डग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी वर्ष 2023 से फरार था और उस पर नकद इनाम भी घोषित किया था. एडीजी केपी राव के निर्देशन में […]

You May Like

मनोरंजन