भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज शाम 4 बजे निकलेगी

ग्वालियर: महाप्रभु जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा आज 5 जुलाई को जीवाजी क्लब से शाम 4 बजे प्रारंभ होगी। इस रथ यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं राष्ट्र संत कनकेश्वरी देवी विशेष रूप में उपस्थित रहेंगी। इनके अलावा सांसद भरत सिंह कुशवाहा, मुरैना के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के अनेक मंत्रीगण एवं इस्कॉन मध्य प्रदेश के जोनल सेक्रेटरी महामन प्रभु सहित अनेक विशिष्ट जन भी उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी यात्रा समिति के संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया ने देते हुए बताया कि यह यात्रा जीवाजी क्लब अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर दाल बाजार लोहिया बाजार महाराज बाड़ा होते हुए गोयल वाटिका पर संपन्न होगी। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर यात्रा के साथ पैदल चलेंगे। उन्होंने कहा की यात्रा मार्ग पर जगह-जगह धर्म प्रेमी जनता द्वारा रथ यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा

Next Post

PS को फोन लगा सिलावट ने शहर की सड़कों के लिये मांगे 50 करोड़

Sat Jul 5 , 2025
ग्वालियर:बरसात से क्षतिग्रस्त हुईं ग्वालियर शहर की सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराएँ। शहर के सभी 25 जोन के लिये विशेष दल गठित करें। साथ ही जोन वार मशीनों व सड़क मरम्मत में उपयोग में आने वाले मटेरियल का पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें। यदि जरूरत हो तो किराए पर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।