PS को फोन लगा सिलावट ने शहर की सड़कों के लिये मांगे 50 करोड़

ग्वालियर:बरसात से क्षतिग्रस्त हुईं ग्वालियर शहर की सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराएँ। शहर के सभी 25 जोन के लिये विशेष दल गठित करें। साथ ही जोन वार मशीनों व सड़क मरम्मत में उपयोग में आने वाले मटेरियल का पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें। यदि जरूरत हो तो किराए पर भी फोकलेन, जेसीबी व डम्फर लिए जाएं। यह निर्देश जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम आयुक्त को दिए। उन्होंने बाल भवन में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की मौजूदगी में सड़कों की मरम्मत को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही बैठक के बाद शहर की सड़कों का जायजा भी लिया।

प्रभारी मंत्री सिलावट ने बैठक से फोन लगाकर राज्य शासन के नगरीय विकास एवं प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव से ग्वालियर शहर की सड़कों के लिये 50 करोड़ रूपए की धनराशि उपलब्ध कराने के लिये कहा। सिलावट ने पुख्ता भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहर की सड़कों के लिये धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। इस संबंध में वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने बजट की मांग के लिये तत्काल नगरीय प्रशासन विभाग को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय व राज्य सड़क विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री सिलावट ने शहर की सड़कों के मरम्मत कार्य की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित भेजने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। साथ ही जोर देकर कहा कि सड़कों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। बरसात की वजह से शहर की जिन बस्तियों में जल भराव होता है वहाँ से पानी की निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने पर भी उन्होंने बल दिया।

Next Post

आज 281.71 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे CM और सिंधिया

Sat Jul 5 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में 281.71 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन शनिवार 5 जुलाई को सायंकाल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, जिला प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग के अधिकारियों […]

You May Like