सेठ हीराचंद नेमचंद ट्रस्ट की संपत्ति विक्रय पर सौंपा ज्ञापन

भोपाल। सेठ हीराचंद नेमचंद स्मारक ट्रस्ट, पुणे की संपत्ति के अवैध विक्रय के विरोध में दिगंबर जैन महासभा और राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने संयुक्त रूप से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महासभा अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली और संघ प्रमुख राकेश गोहिल ने बताया कि ट्रस्ट के विश्वस्त मंडल ने झूठी जानकारी देकर पुणे स्थित तीन एकड़ भूमि गोखले बिल्डर को 311 करोड़ में अवैध रूप से बेच दी। इस परिसर में 65 वर्ष पुराना भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर और छात्रावास स्थित है। वीरेंद्र जैन अजमेरा ने इसे समाज की भावनाओं पर आघात बताया। डॉ. मनोज जैन और शैलेंद्र जैन ने पूरी जानकारी संयुक्त कलेक्टर को दी, जिन्होंने पत्र को मुख्यमंत्री निवास के माध्यम से पुणे कलेक्टर को भेजने का आश्वासन दिया।

 

Next Post

हनुमान मंदिर में चोरी,बर्तन और नगद ले उड़े चोर

Wed Oct 29 , 2025
सीहोर। विधायक सुदेश राय द्वारा शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताने के कुछ ही घंटे बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बंगले के पास स्थित श्री बंदीमुक्त हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात हो गई. चोरों ने मंदिर की दानपेटी और पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए […]

You May Like