भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय मार्गों पर चलने वाली बसों के सभी श्रेणियों की यात्रा को महंगा कर दिया है. यह बढ़ोत्तरी बस ऑपरेटर यूनियनों की मांग पर किया गया. पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होती रही है. वहीं किराया काफी समय से बढ़ाया नहीं गया है जिससे बस संचालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था. वहीं उन्होंने पहले भी इसके लिए हड़ताल भी की थी और मुख्यमंऋी को अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी दिया था जिसमें सबसे प्रमुख यात्री भाड़े में बढ़ोत्तरी थी. यात्री किराये में बढ़ोत्तरी सामान्य किराए में 10 प्रतिशत की गई है. जो अलग अगल श्रेणियों मे 75 प्रतिशत हुई है. नए नियमों के तहत अब सामान्य बसों का मूल किराया 2 रुपए प्रति यात्री प्रति किलोमीटर होगा, जिसमें न्यूनतम किराया 10 रुपए तय किया गया है. यानी की पहले स्टॉप चाहे वह एक किलोमीटर का हो या फिर पांच किलोमीटर का 10 रुपए ही लगेगा. यह किराया एक शहर से दूसरे शहर को यात्रा करने वाले यात्रियों पर लागू होगा.
2021 में बढ़ा था किराया जो 1.25 किलोमीटर
बस ऑपरटरेां ने बताया कि पिछले पांच साल से हम किराया बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं. लेकिन सरकारन ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया. आखिरी बार 2021 में किराए में बढ़ोत्तरी की गई थी. जब डीजल का भाव ही 65 रुपए था. अब डीजल 101 रुपए लीटर हो गया है वहीं किराये में बढ़ोत्तरी बहुत कम की गई है. जो संतोषजनक नहीं है.
बसों का प्रतिशत में बढ़ा किराया
सामान्य किराये से 10′ अधिक.
डीलक्स बस (नॉन ए.सी.): 25′ अधिक।
स्लीपर बस: 40′ अधिक
डीलक्स बस (ए.सी.): 50′ अधिक।
सुपर लग्जरी कोच (ए.सी.): 75′ अधिक.
विशेष निर्देश के तहत डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर कोई अतिरिक्त नाइट चार्ज नहीं लगेगा. इसके अलावा एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए भी यात्रियों से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूला जाएगा.
बस संचालकों का कहना
हम लोग इस किराये बढ़ोत्तरी से संतुष्ट नहीं है. हमने सरकार के सामने सात मांगे रखी थी जिनमें से दो पूरी हुई हैं वहीं किराये में 2.50 रु बढऩे की मांग की थी जो कि 2 रुपए की गई है. हम किराया अभी नहीं बढ़ायेंगे. सरकार ने जरुर बढ़ा दिया है. जब तक हमारी सभी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक किराया नहीं बढ़ाएंगे. सात अगस्त तक का सरकार को समय दिया है. सात तारीख की रात 12 बजे से सभी बस ऑपरेटर हड़ताल पर चले जाएंगे.
जय कुमार जैन, महामंत्री, मप्र बस ऑनर एसासिएशन
प्रदेश सरकार ने किराये में 2 रुपए की बढ़ोत्तरी की है. उससे हमे कुछ राहत मिली है. लेकिन हमारी मांग 2.50 रु की थी. आगे हम एक बार फिर से किराये में रिवाईव करने के लिए अमनी मांग को पूरा करने के लिए सरकार के समक्ष रखेंगे.
सुरेन्द्र तनवानी, संचालक विंध्य ट्रेवल्स
इंदौर की यात्रा का किराया 250 रुपए लिया जाता था लेकिन किराया बढऩे के बाद अब यह लगभग 300 रुपए हो जाएगा. इससे जहां बस मालिकों को तो राहत मिली है लेकिन यात्रियों में गिरावट होने की संभावना रहेगी. क्योंकि इंदौर के लिए ट्रेन का किराया कम है.
राहुल गुर्जर, बस संचालक,मां शारदा बस सर्विस
