हनुमान मंदिर में चोरी,बर्तन और नगद ले उड़े चोर

सीहोर। विधायक सुदेश राय द्वारा शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताने के कुछ ही घंटे बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बंगले के पास स्थित श्री बंदीमुक्त हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात हो गई. चोरों ने मंदिर की दानपेटी और पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए की दानराशि और पीतल के बर्तन चुरा लिए. मंदिर न्यायाधीश के बंगले की चारदीवारी के समीप स्थित है, जहाँ सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, फिर भी चोरी का पता सुबह श्रद्धालुओं के पहुंचने पर चला. यह दो माह में तीसरी मंदिर चोरी है. इससे पहले अगस्त में नमक चौराहा और सितंबर में पुराना बस स्टैंड स्थित मंदिरों में दानपेटी तोड़ने की घटनाएँ हुई थीं. लगातार हो रही वारदातों ने शहरवासियों में भय और पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी बढ़ा दी है. कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है. थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है.

 

Next Post

कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ने मनाया दीवाली मिलन

Wed Oct 29 , 2025
ग्वालियर: कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर द्वारा दीपावली मिलन समारोह एच 6, रॉयल एनक्लेव में संरक्षक महंत हरिहरानंद महाराज के सानिध्य में मनाया। कार्यक्रम की प्रस्तावना महामंत्री पंडित धीरेंद्र तिवारी ने रखी। महंत हरिहरानंद महाराज ने संस्था को आशीर्वचन दिए। संस्था के अध्यक्ष पं. अरविंद शुक्ला ने अध्यक्ष उद्बोधन दिया। आगामी […]

You May Like