प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया

बागली: नगर परिषद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को स्वच्छता दिवस एवं सुशासन दिवस के रूप में मनाया सुबह 9 बजे से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी मात्रामें पौधारोपण करने के बाद प्रधानमंत्री आवास हितग्राही पात्रों को आवास निर्माण स्वीकृति पत्र दिए गए उसके बाद अस्पताल में मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं का सम्मान किया गया इसी श्रृंखला में बस स्टैंड चौराहे पर नगर परिषद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया ।

दोपहर पश्चात नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस देव दर्शन करते हुए उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए मनाया इस दौरान आर्थिक प्रकोष्ठ के सुनील पुरोहित सुनील योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीएसटी बिल संशोधन पर आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बागली नगर परिषद महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव नगर परिषद अध्यक्ष सीमा यादव उपाध्यक्ष आरती विपिन शिवहरे सहित वार्ड के पार्षद उपस्थित रहे नगर पंचायत सी एम ओ प्रमोद कुमार बुरवा ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 45 पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया शेष पर कार्यवाही चल रही है दस्तावेज निरीक्षण के बाद उन्हें भी पात्र घोषित कर दिया जाएगा।

Next Post

नक्सलियों की वारदात, युवक के अपहरण की आशंका

Wed Sep 17 , 2025
बालाघाट: जिले में एक बार फिर नक्सली गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं। जानकारी के अनुसार लांजी थाना क्षेत्र के चौरिया जंगल में दहियान का काम करने वाले युवक देवेंद्र यादव उर्फ धदू 16 सितम्बर की रात से लापता है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने उसे पुलिस की […]

You May Like