जबलपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत बुधवार को जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस कार्यशाला में ऐसे मतदाताओं को जारी किये जाने वाले नोटिस तथा उनकी सुनवाई से सबंधित प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया, जिनसे प्राप्त गणना प्रपत्र में 2003 की मतदाता सूची की कोई लिंक नहीं दी गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नोटिस एवं उनकी सुनवाई के संबंध में प्रशिक्षण एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ठाकुर ने दिया।
नोटिस के जबाब में नो मेपिंग की वाले मतदाताओं से प्राप्त किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी कार्यशाला में निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दी गई।कार्यशाला में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सयुंक्त कलेक्टर ज्योति परस्ते भी उपस्थित रहे।
