ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 4 दिसम्बर को श्योपुर एवं ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे ग्राम अहेरा जिला शिवपुरी पहुँचेंगे।
यहाँ से सड़क मार्ग द्वारा कूनो जायेंगे। कूनों में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अहेरा हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सायंकाल 5.05 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल ग्वालियर पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा खजुराहो के लिये प्रस्थान करेंगे।
