ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, जयपुर के युवक की मौत, लिफ्ट लेकर ट्राली पर बैठे थे, दो घायल

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना महू-नसीराबाद हाईवे पर मालखेड़ा फंटे के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मटर से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान जयपुर के कोटपुतली निवासी अंतर सिंह (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर में लिफ्ट लेकर सवार हुए थे। घायलों में से एक की पहचान विजेंद्र आर्य, निवासी कोटपुतली, जयपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक अंतर सिंह और घायल विजेंद्र नयागांव से पैदल आ रहे थे और उन्होंने गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लिफ्ट ली थी। तीसरे घायल, जो ट्रैक्टर चला रहे थे, उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Next Post

उपसरपंच के लिए सरपंच ने छोड़ा कक्ष

Thu Nov 27 , 2025
बालाघाट। शहर से लगी पंचायत मॉयल नगरी भरवेली की सरपंच गीता अनिल बिसेन पंचायत के समीप नीम के पेड़ के नीचे बैठकर पंचायत का काम कर रही है और ग्रामीणों की समस्या और शिकायतों को सुन उसका निराकरण कर रही है। यह मामला उसी पंचायत का है जिसका लोकार्पण प्रदेश […]

You May Like