व्यापारियों से साढे नौ लाख रुपये की लूट का खुलासा

सतना:आंख में मिर्ची डालकर पैसा लूटने वाले गिरोह का सतना कोलगवां पुलिस ने महज 24 घंटे के अदंर किया खुलासा कर आरोपियों के कब्जे से लूट के रुपये भी बरामद कर लिए हैं.इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.थाना प्रभारी कोलगवां निरीक्षक सुदीप सोनी ने बताया कि 01 अक्टूबर को फरियादी मोहम्मद नसीम पिता मो. रसीद उम्र 30 वर्ष निवासी बड़ी हर्दी थाना बैकुण्ठपुर जिला रीवा ने रिपोर्ट किया कि उसके मामा मकसूद सौदागर भैंस खरीदने एवं बाहर ले जाकर बिक्री करने का धंधा करते हैं।

27सितंबर को ग्राम बड़ी हर्दी बैकुण्ठपुर जिला रीवा से डीसीएम ट्रक में 31 नग भैंस लेकर ड्राइवर बाल्मीक साकेत निवासी बेला के साथ उन्नाव उ.प्र. गए और वहां पर फिरोज खान निवासी उन्नाव को बेच दिये। फिर मैं एवं मामा मकसूद सौदागर पैसा लेकर उसी ट्रक से सतना आए और सतना में कारगिल ढावा के पास रोड़ पर उतरकर रीवा वाली बस का इंतजार कर रहे थे। ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर मैहर तरफ चला गया, तभी एक अपाचे काले कलर की बिना नंबर की मोटर सायकिल में तीन लोग मुंह बाँधकर आये और उनमे से एक आदमी बोला कि रीवा की बस कहा मिलेगी, तब मैं बोला कि नही जानता हूँ।

तभी उस व्यक्ति ने मेरे व मेरे मामा मकसूद के आंख में मिर्ची पावडर डाल दिया जिससे हमें कुछ दिखाई नही दे रहा था, फिर लिपटकर पैसे से भरा बैग छीन लिये, बैग में कुल नौ लाख पचास हजार रुपये नगदी रखे थे। फरियादी की रिपोर्ट पर कोलगवां पुलिस ने अपराध धारा 309(4), 309(6)बी.एन.एस. का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।जांच के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग टीमे गठित की गई।

मुखबिर सूचना, सीसीटीव्ही कैमरो एवं सायवर सेल की सहायता से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदेही बालमीक साकेत एवं निखिल मलिक को अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिस पर यह बात सामने आई कि ट्रक चालक बालमीक साकेत ने अपने साथी अंकित साकेत, सोहेल खान, एवं निखिल मलिक के साथ मिलकर अपने ही ट्रक में बैठे व्यापारियो के साथ लूट कराने की योजना बनाई थी, जिस पर सोहेल खान, निखिल मलिक एवं इरफान दिनांक 29.09.2025 को प्रातः लगभग 04.30 बजे अपाचे मोटर सायकिल से कारगिल ढाबा के पास पहुंचकर भैंस व्यापारी मकसूद एवं नसीम के आंख में मिर्ची पावडर झोंककर उन दोनो व्यापारियों का पैसे से भरा बैग छीनने की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए पांचों आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का मशरुका बरामद किया गया है.इनकी रही सराहनीय भूमिका प्रशिक्षु उपुअ आशुतोष त्यागी, निरीक्षक सुदीप सोनी, उनि विजय सिंह, उनि अजीत सिंह सायवर सेल, सउनि दीपेश कुमार सायवर सेल, थाना कोलगवां से प्र.आर. बृजेश सिंह, प्र.आर. वाजिद खान, प्र.आर. रजनीश साकेत, प्र.आर. कमलाकर सिंह, प्र.आर. अतुल मिश्रा, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षक आकाश द्विवेदी, आरक्षक शिवम शुक्ला, आरक्षक सुरेश मिश्रा, आरक्षक शिवेन्द्र सिंह, आरक्षक राहुल साहू, आरक्षक संदीप प्रजापति सैनिक विजय सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

मोटरसायकल चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

Fri Oct 3 , 2025
सतना: सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घण्टो में मोटरसाइकिल समेत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.कोतवाली थाना प्रभारी निरी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि 27 सितंबर को फरियादी रोशन कुमार पिता किशोर कुमार छत्तानी की मोटरसाइकल ईदगाह चौक से अज्ञात चोर […]

You May Like