सतना: सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घण्टो में मोटरसाइकिल समेत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.कोतवाली थाना प्रभारी निरी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि 27 सितंबर को फरियादी रोशन कुमार पिता किशोर कुमार छत्तानी की मोटरसाइकल ईदगाह चौक से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये जाने पर फरियादी आज दिनांक को थाना आकर अपनी मोटरसाइकल क्र.म प्र ए19जेड के 9694 के चोरी चले जाने के संबंध में सूचना दिया सूचना पर तत्काल चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए.
अज्ञात चोर की घरपकड हेतु टीम रवाना कर किया गया जो मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अज्ञात चोर उक्त मोटरसाइकल को लेकर अंधेरी पुलिया से निकल रहा है तब तत्काल पूर्व से रवाना शुदा टीम मौके पर पहुचकर अज्ञात चोर सहित चोरी गयी मोटरसाइकल पकड कर थाना ले आयी नाम पता पूछने पर विशाल सिंह छोटू क्रिश्चन पिता अशोक सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ढेकहा थाना थाना सिविल लाइन जिला रीवा हाल हाल बेला मस्जिद के पास थाना रामपुर बघेलान जिला सतना का होना बताया आरोपी के पूर्व से भी चोरी व लूट जैसे संगीन मामले अन्य थानो में दर्झ होने पर आपराधिक रिकार्ड लगाया जाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया इसमें इनकी सराहनीय भूमिका रही प्रआर. 768 नीरज सिंह , आर 183 सुभाष पटेल ,आर 1081 उपेश पाठक ,आर 888 विमलदेव यादव , आर 184 वेदनारायण बागरी
