नववर्ष संवाद: पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय आवश्यक

भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में गुरुवार को पुलिस ऑफिसर्स मेस, भोपाल में “नववर्ष संवाद कार्यक्रम–2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डीजीपी ने उपस्थित पत्रकारों एवं अधिकारियों से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पत्रकारों के साथ उनका वन-टू-वन संवाद रहा, जिसमें पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय, सूचना संप्रेषण की भूमिका तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई।

डीजीपी मकवाणा ने आपसी विश्वास, पारदर्शिता एवं सकारात्मक सहयोग पर जोर देते हुए पुलिस और मीडिया के बीच मजबूत, पेशेवर संबंधों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करना तथा सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Next Post

शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मंथ नॉमिनीज में शामिल

Thu Jan 8 , 2026
दुबई, 08 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के पेस बॉलर मिचेल स्टार्क और न्यूज़ीलैंड के जैकब डफ़ी के साथ-साथ वेस्ट इंडीज़ के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स दिसंबर के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की लाइन में हैं, जबकि इंडिया की ओपनर शेफाली वर्मा दक्षिण अफ़्रीकी जोड़ी लॉरा वोल्वार्ड्ट और सुने […]

You May Like