भोपाल। हुजूर विधानसभा में रविवार को 11 दिवसीय रक्षाबंधन उत्सव का भव्य समापन हुआ।बिलखिरिया मंडल के ग्राम पिपलिया जाहिरपीर में हुए कार्यक्रम में हजारों बहनों ने पहुंचकर विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधी।इसके साथ ही हुजूर विधानसभा में छह स्थानों पर आयोजित रक्षाबंधन उत्सव भी संपन्न हो गया।
आयोजकों के मुताबिक, पूरे 11 दिवसीय आयोजन में एक लाख 51 हजार बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधी।कार्यक्रम में बहनों से संवाद करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बहनों का प्रेम और आशीर्वाद मिलना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने बहनों और बेटियों को लव जिहाद के प्रति जागरूक रहने और इससे सावधान रहने की अपील की। बिलखिरिया में बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के साथ रक्षाबंधन उत्सव का समापन हुआ।
