मुरार नदी क्षेत्र की कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवारों ने उठाई आवाज

ग्वालियर। मुरार नदी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा चल रही कार्रवाई से प्रभावित परिवारों ने रविवार को पूर्व पार्षद देवेन्द्र पाठक के साथ ग्वालियर स्थित कार्यालय में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी पीड़ा और समस्याओं से अवगत कराया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे वर्षों से उक्त स्थान पर निवास कर रहे हैं तथा भूमि से संबंधित विधिवत दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि भूमि की रजिस्ट्री एवं नामांतरण विधिसम्मत रूप से दर्ज है तथा वे नियमित रूप से भूमि कर एवं जलकर का भुगतान करते आ रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा नोटिस देकर उन्हें जमीन से बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे वे चिंतित हैं।

*पीड़ित परिवारों का हित सर्वोपरि*

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कलेक्टर एवं नगर निगम कमिश्नर से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। उनकी पहल पर सोमवार को पीड़ित परिवारों की कलेक्टर एवं नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात तय की गई है, जिसमें वे अपने दस्तावेजों सहित अपना पक्ष विस्तार से रखेंगे। आशीष अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार अत्यंत संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवारों का पक्ष गंभीरता से सुनकर न्यायसंगत समाधान किया जाए।

Next Post

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़वारी और नीचे बारिश से मौसम हुआ सर्द

Sun Mar 15 , 2026
देहरादून 15 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड राज्य में रविवार को मौसम ने करवट ली। राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं कम ऊंचाई वाले कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सर्द हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, […]

You May Like