
आलीराजपुर। आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकोला, बोकडिया और मोरधी में कुल 26 लाख 38 हजार रुपये की लागत से तीन नवीन विद्युत ट्रांसफार्मरों का लोकार्पण किया गया। इससे संबंधित फलियों में विद्युत आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।
ग्राम अकोला के तालाब फलिया में 9.45 लाख, बोकडिया के पटेल फलिया में 10.33 लाख तथा मोरधी के गुलबेरिया फलिया में 6.60 लाख रुपये की लागत से ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी समाज के हितों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधायक नागर सिंह चौहान के नेतृत्व में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम में कठीवाड़ा जनपद अध्यक्ष भदु भाई, विधायक प्रतिनिधि रोशन पचाया, जिला पंचायत सदस्य अमनसिंह, आगलगोटा सरपंच हरीश, अंबारी सरपंच देवा, मोरधी सरपंच प्रताप भाई दिलीप वास्कले सहित प्रकाश भाई, गुलाब भाई, धीनडा भाई, धनसिंह भाई, रंगला भाई, गणेश भाई, रमेश भाई, जुवानसिंह भाई, मुकाम भाई, ईडा भाई, जगु डुडवे, तेरसिंह भाई, मेहताब भाई, नानसिंह भाई एवं पेरू भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मरों के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे घरेलू एवं कृषि कार्यों में विद्युत सुविधा बेहतर होगी।
