
जबलपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, जबलपुर ने भारतीय डाक विभाग में जाली अंकसूचियों के आधार पर नौकरी हथियाने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। सीबीआई ने इस मामले में 8 नामजद अभ्यर्थियों सहित अज्ञात लोकसेवकों और निजी बिचौलियों के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। इसके बाद 8 अलग-अलग टीमों में सभी 8 नामजद आरोपियों के निवास स्थानों पर एक साथ सुनियोजित छापेमारी की है। मुरैना, सागर, बिहार, देवास, टीकमगढ़ में छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आरोपियों के ठिकानों से फर्जीवाड़े से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, साक्ष्य जब्त किए हैं जिन्हें सीबीआई ने मंगलवार दोपहर जिला न्यायालय में सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया है आरोपियों से मामले में पूछताछ चल रही है जिसमें नए खुलासे हो सकते हैं।
