धान व गेंहू का भुगतान न किया जाना किसान के साथ अन्याय

जबलपुर: भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से सर्किट हाउस में मुलाकात कर किसानों की समस्याओं व मांगों का दस सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा। किसान संघ के जिला मंत्री धनंजय पटैल ने किसानों के धान व गेंहू के रूके भुगतान के विषय को प्रमुखता से रखा। पटेल ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जबलपुर में धान खरीदी की प्रक्रिया में लगी एजेंसियों व शासकीय विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों ने भारी गड़बड़ी की है।

जिसमें किसान का कोई दोष नहीं है। भुगतान पत्रक होने के बाद भी लगभग 400 किसानों का 70 करोड़ से अधिक का भुगतान रोक दिया है। यह किसानों के साथ अन्याय है। जिला मंत्री श्री पटैल ने वर्तमान में गेंहू खरीदी के रूके भुगतान व धान का भुगतान तत्काल कराये जाने की मांग रखी। जिससे किसान आगामी खरीफ की फसलों के लिये डीएपी, यूरिया, पोटाश आदि खादों का समय पर क्रय कर सके। किसान संघ के ज्ञापन में नकली खाद, बीज व कीटनाशक विक्रेताओं पर भी कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।

Next Post

DY CM के सामने जलसंकट का बयां किया दर्द

Fri May 16 , 2025
जबलपुर: जिला योजना समिति की बैठक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जबलपुर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा , कलेक्टर दीपक सक्सेना के सामने आयोजित हुई तो पक्ष-विपक्ष के विधायकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भीषण गर्मी में जबलपुर में पसरे जलसंकट पर सरकार को घेर लिया।जानकारी के अनुसार बैठक में भाजपा विधायक […]

You May Like

Play sound