1 लाख वर्ग फीट से अधिक पर किया गया अवैध निर्माण निगम ने तोड़ा 

अवैध क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट टर्फ, बैडमिंटन कोर्ट बनाएं

 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर । नगर निगम ने आज निपनिया में एक लाख वर्ग फीट पर किए जा रहे अवैध निर्माण को तोड़ दिया। उक्त अवैध निर्माण की प्लॉट धारकों ने निगम को शिकायत की थी।

निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर झोन 22 , वार्ड 36 निपानिया में स्थित तान्या रिजॉर्ट कॉलोनी में बिना स्वीकृति अवैध निर्माण किया जा रहा था । उक्त रिजॉर्ट पर क्लब हाउस, स्विमिंग पुल, बैडमिंटन कोर्ट , रेस्टोरेंट और टर्फ क्रिकेट सहित एक लाख वर्ग फीट जमीन पर अवैध निर्माण चल रहा था। निपनिया के खसरा नंबर 31/3, 31/4, 31/7, 31/9 पर उक्त निर्माण को निगम ने तोड़ने की कार्रवाई की।

कारवाई के दौरान भवन अधिकारी शिवराजसिंह यादव, भवन निरीक्षक हितांशु ताम्रकर, रिमूव्हल प्रभारी बबलु कल्याणे, कमल दुबे सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Next Post

अपहृता को दस्तयाब करने में सफलता

Mon Mar 3 , 2025
नवभारत, न्यूज दमोह. जिले के तारादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने नाबालिग को करीबन 03 वर्ष बाद दस्तयाव किया है.पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर अवयस्क गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान (ऑपरेशन मुस्कान) चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है.अभियान का मुख्य उद्देश्य गुम हुये बालक बालिकओं […]

You May Like