इंदौर: आज राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी एवं लापरवाही के मामले में कलेक्टर ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया. खुडै¸ल तहसील नायब तहसीलदार को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है. उक्त मामले की जांच एडीएम को करने के निर्देश दिए है.मामला खुड़ैल तहसील के ग्राम भिंगारिया के राजस्व प्रकरण क्रमांक 290/अ-6/2025-26 में अनियमितता करने का है. शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया कि राजस्व रिकॉर्ड में अवैधानिक रूप से नामांतरण कर अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिए गए.
कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच में शिकायत सही पाई. कलेक्टर वर्मा ने राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी और लापरवाही करने को लेकर पटवारी रोहित तिवारी को निलंबित कर दिया. साथ ही प्रकरण में रजिस्टर में गलत इंट्री का दोषी पाते हुए कर में लापरवाही बरतने पर क्लर्क मीना यादव को भी निलंबित करने की कार्रवाई की गई है. निलंबन अवधि में दोनों को देपालपुर तहसील कार्यालय पदस्थ किया गया है. उक्त प्रकरण में प्रभारी नायब तहसीलदार दयाराम निगम को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है. निगम को तीन दिवस में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देध दिए गए. एडीएम रोशन राय को जांच सौंपी गई है.
