ग्वालियर: श्री कृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर आज सुबह से हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। यहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। जन्माष्टमी महोत्सव में गोपाल मंदिर में श्री कृष्ण एवं राधा को उनके प्राचीन बेशकीमती आभूषणों से सुसज्जित किया गया।
अरबों रुपए कीमत के उक्त गहने तथा भगवान के सोने-चांदी के बर्तन व सजावट का सम्पूर्ण सामान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैंक लॉकर से लाकर भगवान का श्रृंगार किया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जयेंद्रगंज स्थित बैंक लॉकर से भगवान के आभूषण तथा श्रृंगार सामग्री एवं पात्र निकालकर लाये गए तथा इनकी सफाई इत्यादि कर भगवान श्री राधा कृष्ण का श्रृंगार किया गया। रात्रि करीब एक बजे तक भगवान के दर्शन किए जा सकेंगे।
