प्रॉपर्टी विवाद: कोर्ट से लौट रहे अधिवक्ताओं पर हमला

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी में संपत्ति विवाद के चलते एक पिता ने साथियों के साथ जिला कोर्ट से घर लौट रहे अपने ही एडवोकेट बेटे और उनके सीनियर वकील पर सरेराह हमला कर दिया।सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी से आए हमलावरों ने दोनों वकीलों को प्लास्टिक के पाइप और डंडों से बेरहमी से पीटा। पुलिस के अनुसार, धनवंतरी नगर निवासी एडवोकेट रूपेन्द्र पटेल (38) का अपने पिता दुर्गा प्रसाद पटेल से संपत्ति का विवाद चल रहा है।

रूपेन्द्र अपने सीनियर एडवोकेट रणवीर सिंह चौहान के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी गुरुकुल तिराहे पर सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार एमपी 20 सीजी 9804 से आए पिता दुर्गा पटेल और उनके 4-5 साथियों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों वकीलों पर प्लास्टिक के पाइप और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रूपेन्द्र की पीठ व कान के पीछे और सीनियर एडवोकेट रणवीर सिंह के पैर व पीठ में चोटें आई हैं। जाते-जाते आरोपी पिता ने धमकी दी कि दोबारा हिस्सा मांगा तो जान से मार दूंगा।

Next Post

फर्जी वकील गिरफ्तार

Thu Aug 27 , 2026
जबलपुर: जिला न्यायालय परिसर में वकीलों की वेशभूषा पहनकर घूम रहे एक शातिर फर्जी वकील को असली अधिवक्ताओं ने रंगे हाथों दबोचा गया। आरोपी फर्जी पहचान पत्र को चमकाकर कोर्ट में लोगों को जमानत दिलाने के नाम पर ठगने की फिराक में था। ओमती पुलिस ने अधिवक्ताओं की लिखित शिकायत […]

You May Like

मनोरंजन