इंद्राना में अवैध धान- मक्का भंडारण, वेयरहाउस हुआ सील

जबलपुर: किसानों की आड़ में धान उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की कोशिशों पर सख्ती से लगाम लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर लगातार कार्यवाही करते हुए धान भंडारित करने वाली गोदामों को सील किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील मझौली के ग्राम इंद्राना में जय सियाराम वेयरहाउस में अवैध धान और मक्का भंडारण पाए जाने पर वेयरहाउस को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार संचालक काजू बर्मन के वेयरहाउस में कुल 8157 बोरी धान और 420 बोरी मक्का अवैध रूप से रखा मिला। जिसके बाद जांच दल द्वारा कार्यवाही करते हुए वेयरहाउस को तुरंत सील कर दिया गया और मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मझौली राजेश मिश्रा, राजस्व निरीक्षक लखन पटेल और हल्का पटवारी संदीप यादव मौजूद रहे।
धान का भंडारण मिलने पर तीन गोदाम सील
वहीं अतिरिक्त तहसीलदार बरेला शशांक दुबे के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को ग्राम कुरारी एवं उमरिया स्थित अनाज के तीन निजी गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। जहां धान का भंडारण पाये जाने पर एवं गोदाम मालिक द्वारा आवश्यक दस्तावेज़ प्रदर्शित नहीं करने के कारण तीनों गोदामों को सील कर दिया गया है।

Next Post

मतदाता पुनरीक्षण कार्य 99% पूरा, साढ़े पांच लाख मतदाता घटे

Sat Dec 6 , 2025
इंदौर:इंदौर जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 99 प्रतिशत पूरा होने का दावा किया है. पुनरीक्षण कार्य में साढ़े 5 लाख मतदाता कम होने की जानकारी सामने आ रही है. इसमें से 41 हजार से ज्यादा मतदाताओं का निधन हो चुका है और बाकी 5 लाख मतदाता गायब […]

You May Like