वाशरूम में वाशिंग मशीन के ऊपर मिला 5 फीट लंबा सांप

जबलपुर: भेड़ाघाट चौराहे के समीप एक घर के वाशरूम में वाशिंग मशीन के ऊपर करीब पांच फीट लंबा सांप मिला। परिवार के सदस्य ने सांप को देखकर तुरंत वाशरूम का दरवाजा बंद किया और सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।

खास बात यह है कि तीन दिन पहले भी इसी घर में सोफे के नीचे चार फीट लंबा कोबरा मिला था, जिसका रेस्क्यू किया गया था। लगातार दूसरी बार घर में सांप मिलने के बाद परिजनों ने रेस्क्यू के बाद राहत की सांस ली।

Next Post

बदलते मौसम का सेहत पर असर! अस्पतालों में बढ़ा मरीजों की संख्या

Sat Aug 29 , 2026
भोपाल: मौसम बदलने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।सरकारी अस्पताल हों या निजी अस्पताल… ओपीडी में मरीजों की भीड़ अब चिंता बढ़ा रही है।डॉक्टरों के मुताबिक, इस समय सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण, वायरल इंफेक्शन और पेट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत […]

You May Like