नर्मदापुरम। रेलवे ट्रैक पर मवेशियों के आने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और उनकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भोपाल मंडल ने बुधनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन में चार एनिमल ओवरपास का निर्माण पूरा कर लिया है.इन विशेष संरचनाओं के जरिए मवेशियों को रेलवे ट्रैक पार करने के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया है. विदित हो इसी क्षेत्र में कई जंगली जानवरो की भी ट्रेन को चपेट में आने से मौत हो चूंकि है.
रेलवे ट्रैक पर मवेशियों व जंगली जानवरो के पहुंचने की आशंका को कम करने के लिए बुधनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन में चार एनिमल ओचरपास का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है.
इनमें तीन ओवरपास अप लाइन और एक मिडिल लाइन में बनाए गए हैं. इन संरचनाओं के जरिए मवेशियों को रेलवे ट्रैक से दूर सुरक्षित रूप से आवाजाही का वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया गया है.
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. आधुनिक तकनीक, बेहतर आधारभूत ढांचे और प्रभावी
संरक्षा उपायों के माध्यम से रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल द्वारा डीआरएम पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान पर अब तक करीच 2.88 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. पूर्ण हुए कार्य में खंडया-इटारसी रेलखंड पर 49 किलोमीटर, इटारसी भोपाल रेलखंड पर 4 किलोमीटर और भोपाल-बीना रेलखंड पर 21
130 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार के संचालन में मिलेगी मदद
रेलखंड के दोनों ओर फेसिंग और संवेदनशील स्थानों पर एनिमल ओवरपास बनाए जाने से मवेशियों के रेलवे ट्रैक पर आने की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है. इससे ट्रेनों के परिचालन में बाधा, संभावित दुर्घटनाओं और रेलवे की संपतियों को होने वाले नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी. ये इंतजाम 130 किलोमीटर प्रति घंटे और उससे अधिक गति से ट्रेनों के सुरक्षित संचालन की दिशा में भी महत्वपूर्ण 8.
किलोमीटर में फेसिंग शामिल है। शेष 456 किलोमीटर में सुरक्षा घेरा लगाने का काम निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाना है
