
* पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा प्रदत्त निःशुल्क पानी टैंकर को किया लोकार्पित
नवभारत न्यूज
सीधी 6 मार्च।पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा जनता को निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने हेतु प्रदत्त पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर कर लोकार्पित किया। लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह समर्पण भाव के साथ जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं राहुल भैया ने आगे कहा कि ज्ञान सिंह के द्वारा पूर्व में भी आर्थिक रूप से असक्षम लोगों के लिए दो अस्थि विसर्जन वाहन संचालित किया जा रहा है जिसके कारण गरीब तबके के लोग बिना किसी आर्थिक संकट के अपने दिवंगत परिजनों की अस्थियों को संगम में विसर्जित करने ले जा सके हैं। राहुल भैया ने आगे कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के द्वारा निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पानी टैंकर जनता की सेवा में उपलब्ध कराया गया है यह बहुत प्रशंसनीय कदम है उन्होंने जनसेवा का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है।
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया सहित पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि राहुल भैया सदैव जनता जनार्दन के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं उन्हीं से प्रेरित होकर मैं भी जन सेवा का छोटा सा प्रयास किया है।
