अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में नवकरणीय ऊर्जा, एआई और सतत विकास पर चर्चा

ग्वालियर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अकादमिक और उद्योग जगत के प्रमुख विशेषज्ञों ने नवीकरणीय ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और सतत विकास में नवीनतम प्रगति पर विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन में प्रो. भीम सिंह नेशनल साइंस चेयर, आईआईटी दिल्ली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ संरक्षक प्रो. एस.एन. सिंह (निदेशक, आईआईआईटीएम ग्वालियर) और विशिष्ट अतिथि डॉ. वैलेरी वोदोवोज़ोव (टालिन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी), प्रो. भरतेंदु के. सिंह (जबलपुर), प्रो. जी.एस. तोमर (आईईईई एम.पी. सेक्शन चेयर) और डॉ. लिआना विजया (बिनस यूनिवर्सिटी, इंडोनेशिया) उपस्थित रहे। डॉ. लिआना विजया (बिनस यूनिवर्सिटी, इंडोनेशिया) ने सतत भविष्य के निर्माण में सर्कुलर इकोनॉमी सिद्धांतों की भूमिका पर प्रस्तुति दी। उन्होंने संसाधनों की कुशलता और अपशिष्ट न्यूनीकरण पर जोर देते हुए पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने पर प्रकाश डाला।

Next Post

मंत्री प्रहलाद पटेल के पक्ष में लोधी समाज का बड़ा प्रदर्शन 

Thu Mar 6 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह. लोधी समाज और अन्य समाज ने मिलकर मंत्री प्रहलाद पटेल के पक्ष में गुरुवार को एक बड़ा प्रदर्शन किया. दमोह के लोधी भवन में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और फिर दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे. यहां पर नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन उनके द्वारा राज्यपाल के […]

You May Like