मंत्री प्रहलाद पटेल के पक्ष में लोधी समाज का बड़ा प्रदर्शन 

नवभारत न्यूज

दमोह. लोधी समाज और अन्य समाज ने मिलकर मंत्री प्रहलाद पटेल के पक्ष में गुरुवार को एक बड़ा प्रदर्शन किया. दमोह के लोधी भवन में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और फिर दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे. यहां पर नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन उनके द्वारा राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर अविनाश रावत को सौंपा गया. जिसमें मंत्री प्रहलाद पटेल के वक्तव्य पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सार्वजनिक माफी मांगने की बात लोधी समाज ने की. उन्होंने कहा मंत्री प्रहलाद पटेल के वक्तव्य को तोड-मरोड़ का प्रस्तुत किया जा रहा है, प्रहलाद पटेल लोधी समाज के सर्वमान्य नेता हैं. उन्होंने जो कहा अपने समाज के हित के लिए कहा. इस दौरान लोधी समाज के जिला अध्यक्ष भाव सिंह लोधी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति राजू ठाकुर,ब्राह्मण समाज से सतीश तिवारी, जैन समाज से नरेंद्र बजाज सहित बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोगों की मौजूदगी रहीं.

इस अवसर पर लोधी समाज के जिला अध्यक्ष भाव सिंह, नरेंद्र बजाज, जनपद पंचायत की अध्यक्ष प्रीति राजू कमल ठाकुर, नर्मदा एकता सिंह, सुशील गुप्ता, सतीश तिवारी, कैलाश शैलार, कुर्मी समाज अध्यक्ष राजेंद्र कुर्मी, अनुपम सोनी, हाकम सिंह, बृजेश सिंह, यशपाल ठाकुर, रूपेश सेन, वीरू नेमा,शंकर गौतम, डॉ अनूप सिंह, त्रिपाल सिंह, पूरन सिंह,तखत सिंह सरपंच, विजयदुबे, जागेश्वर लोधी,मोंटी रैकवार,राजकुमार सिंह, कमलेश सिंह, गुलाब सिंह, अंगद सिंह, महेंद्र सिंह, दुलीचंद अहिरवार, पर्वत,पदम सिंह वृंदावन सहित और जन मौजूद रहे.

Next Post

पूर्व मंत्री स्व. इंद्रजीत कुमार की स्मृति में लोक महोत्सव व कवि सम्मेलन संपन्न हुआ

Thu Mar 6 , 2025
* नेता प्रतिपक्ष,पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित अनेकों ने भाग लिया नवभारत न्यूज सीधी/सिहावल 6 मार्च। पूर्व मंत्री एवं जन सेवक स्व. इंद्रजीत कुमार की स्मृति में बघेली लोक संस्कृति को संजोए रखने के लिए दो दिवसीय कनपुरा लोक महोत्सव नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण […]

You May Like