निर्भया कोष बंद नहीं है: मंत्री

नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि निर्भया कोष को बंद नहीं किया गया है और इसी के तहत अभी 49 योजनाएं चल रही है।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस कोष के लिए धनराशि की कमी नहीं है क्योंकि आवश्यकता अनुसार धनराशि दी जाती है। इसी कोष के तहत वन स्टॉप सेंटर भी चलाये जा रहे हैं। देश में अभी 812 सेंटर संचालित है और अब तक 10 लाख से अधिक महिलाओं को इस सेंटर से मदद मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त या पीड़ित महिलाएं इस सेंटर में पहले पांच दिन रह सकती हैं और आवश्यकता होने पर रहने की अवधि में 10 दिनों की वृद्धि की जाती है।अब इसके लिए 7713 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है जिसमें 76 प्रतिशत राशि व्यय भी हो चुकी है।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इन सेंटरों पर घरेलू हिंसा के मामले भी पंजीकृत होते हैं। दूसरे मामले भी होते हैं। देश के प्रत्येक जिले में एक सेंटर बनाने की योजना थी लेकिन यह मांग आधारित हो गयी है और आवश्यकता होने पर अधिक सेंटर भी बनाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि सेंटर के लिए नये भवन निर्माण के लिए 60 लाख रुपये और पुराने भवन के जीर्णाेद्धार के लिए 10 लाख रुपये दिये जाते हैं।

Next Post

सहकारी विवि की स्वायत्तता सुनिश्चित करना जरूरी: विपक्ष

Wed Mar 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) विपक्षी दलों ने कहा है कि सरकार गुजरात में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षण संस्थान के माध्यम से सहकारिता को बढ़ावा देने का प्रयास तो कर रही है, लेकिन इस विश्वविद्यालय की नियुक्तियों में प्रभावशाली लोगों की मनमानी नहीं चले और संस्थान की […]

You May Like

मनोरंजन