अटलजी के पसंदीदा लड्‌डू की दुकान पर छापा, बहदुरा स्वीट्स को लेकर मिली ये शिकायत

ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध बहादुरा स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन सदस्यीय टीम ने औचक कार्रवाई करते हुए मौके से सैंपल कलेक्ट कर भोपाल लैब के लिए भेजे हैं. बता दें कि “बहादुरा स्वीट्स” के शुद्ध देसी घी से बने बूंदी के लड्डू पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पसंद रहे हैं. अटल जी के पीएम रहते हुए ग्वालियर से ये लड्डू दिल्ली भेजे जाते थे. यह कार्रवाई इस शिकायत पर की गई कि दुकानदार लड्डू के नाम पर बूंदी दे रहा है, जिसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है. अब सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

यह कार्रवाई शहर के एक पत्रकार की शिकायत पर की गई है. शिकायत में कहा गया है कि “बहादुरा स्वीट्स” संचालक दीपावली त्यौहार पर मनमाने पैसे लेकर लड्डू की जगह बूंदी (छार) ग्राहकों को बेच रहा है. जो कि घटिया क्वालिटी की है. इसके साथ ही ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. ये पहली बार नहीं हो रहा है. पहले भी दुकान संचालक दीपावली से पहले 15 अगस्त, 26 जनवरी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और होली जैसे त्यौहारों पर लड्डुओं की डिमांड होने पर लड्डू की जगह बंद पैकेट में ग्राहकों को बूंदी दे देते हैं.

ऐसे में ग्राहक खुद को ठगा महसूस करता है. जबकि प्रत्येक मिठाई की दुकान पर बूंदी की कीमत हमेशा लडडूओं से आधी ही होती है. इसके अलावा देश भर में डिजिटल पेमेंट हो रहा है, लेकिन “बहादुरा स्वीट्स” संचालक सिर्फ कैश में ही कारोबार करते हैं. उन्होंने डिजिटल पेमेंट पर बैन लगा रखा है.शुद्ध देसी घी से बने हुए बूंदी के लड्डू और शुद्धता गुणवत्ता के लिए पहचान रखने वाले देश भर मे प्रसिद्ध ग्वालियर के नया बाजार स्थित “बहादुरा स्वीट्स” पर जिला कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन तीन सदस्य टीम में शामिल फूड इंस्पेक्टर राजेश गुप्ता, लोकेन्द्र सिंह और निरूपमा शर्मा ने कार्रवाई करते हुए मौके से बूंदी और लड्डू की सैम्पलिंग की गई. सैंपल भोपाल जांच के लिए भेजे गए हैं. भोपाल से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Next Post

बुधनी में करोड़ों की सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

Sun Oct 26 , 2025
बुधनी। वर्षों से लोक निर्माण विभाग के पास की सरकारी भूमि पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने शनिवार को सख्त कार्रवाई की। चार घंटे चली इस मुहिम में करोड़ों रुपए की जमीन को मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन