बलपुर: मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 38 में राशन वितरण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की है कि दो राशन दुकानों पर सरकार द्वारा भेजे गए गेहूं और चावल में भारी मात्रा में कीड़े और इल्लियाँ पाई जा रही हैं। जिसकी शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राशन दुकानों की जांच की है। साथ ही दोनों राशन दुकानों पर दंडात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव भी उच्च अधिकारियों तक पहुंच दिया है।
पार्षद ने दी अधिकारियों को जानकारी
हितग्राहियों से मिली शिकायत के बाद क्षेत्रीय पार्षद वार्ड के पार्षद शफीक हीरा ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राशन दुकानों की जांच की।
Next Post
टाईब्रेकर में दबंग दिल्ली केसी को हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंची पुनेरी पल्टन
Sun Oct 12 , 2025
चेन्नई, 12 अक्टूबर (वार्ता) दबंग दिल्ली केसी और पुनेरी पल्टन के बीच रविवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 79वें मैच के निर्धारित समय तक 38-38 से बराबरी पर रहने क बाद फैसला टाईब्रेकर से हुआ, जिसे पल्टन ने 6-5 से जीत लिया। इस जीत […]

You May Like
-
9 months ago
रुपया 67 पैसे उछला
-
4 days ago
महिला पर झपटटा मारकर सोने का हार लूटा