सिवनी, 24 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी में आबकारी टीम ने अवैध शराब बनाने के अड्डो पर छापा मार कर 65 लीटर देशी शराब जप्त की है।
आबकारी सूत्रों के अनुसार यहॉँ कल मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी टीम ने शहर के गंजवार्ड में अवैध शराब बनाने के अड्डों पर छापामार कार्यवाही की। इस कार्यवाही में 65 लीटर देशी शराब और 310 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर हुआ। जब्त लाहन का सेंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस दौरान अवैध शराब बनाने के अड्डों को भी नष्ट किया गया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत 05 आपराधिक प्रकरण भी कायम किए गए हैं।
Next Post
बोलेरो जीप, कार और आटो समेत दोपहिया वाहन चोरी
Fri Jan 24 , 2025
गणतंत्र दिवस के चलते शहर में चल रही चैकिंग भोपाल, 24 जनवरी. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के चलते शहर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. राजधानी के सभी प्रमुख चौराहों और तिराहों पर वाहनों और संदिग्धों की चैकिंग की जा रही है. इसके बावजूद बीते चौबीस घंटे […]

You May Like
-
3 months ago
गौशाला संचालक पर हमला
-
4 months ago
पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये
-
10 months ago
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ में हुई जैकी श्राफ की एंट्री
