रतनगढ़ माता धाम पर 1108 कुण्डीय सहस्रचण्डी महायज्ञ में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल

ग्वालियर: रतनगढ़ माता धाम में चल रहे श्री 1108 कुण्डीय सहस्रचण्डी महायज्ञ में आज केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल पहुंचे। मंत्री बघेल ने सर्वप्रथम रतनगढ़ वाली माता के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे कुँवर बाबा के दर्शनार्थ पहुँचे और वहां भी विधिवत पूजा-अर्चना की। महायज्ञ स्थल पर पहुंचकर उन्होंने यज्ञभूमि का अवलोकन किया तथा उपस्थित संत–महात्माओं से आशीर्वाद लेकर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

मंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मंत्री बघेल ने आयोजक समिति के सदस्यों तथा उपस्थित जन-जन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे वैदिक आयोजनों से समाज में एकता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।उन्होंने रतनगढ़ माता धाम के विकास कार्यों के लिए अपना सहयोग जारी रखने का आश्वासन भी दिया।

Next Post

विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू

Sun Nov 30 , 2025
भोपाल। कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को देखते हुए राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने विधानसभा भवन और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए अतिरिक्त बल तैनात किए हैं। संभावित प्रदर्शन और भीड़ जुटने की आशंका को देखते […]

You May Like