विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू

भोपाल। कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को देखते हुए राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने विधानसभा भवन और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए अतिरिक्त बल तैनात किए हैं।
संभावित प्रदर्शन और भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने विधानसभा परिसर के आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके तहत किसी भी तरह के धरना, प्रदर्शन, जुलूस या पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिए ड्रोन सर्विलांस, बैरिकेडिंग और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की सख्त चेकिंग की जा रही है।

Next Post

एसएएफ की टीए शाखा में बिलों के नाम पर खातों में करोड़ों की रकम कराई है ट्रांसफर

Sun Nov 30 , 2025
जबलपुर। छटवीं बटालियन एसएएफ में हुए करोड़ो का घोटाला की जांच पड़ताल चल रही है। बटालियन की टीए (ट्रेवल एलाउंस) शाखा में टीए बिलों के नाम पर करोड़ो रुपए अपने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करवाने वाले जवानों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। प्रारंभिक जांच के बाद मामले में दो […]

You May Like