जम्मू-कश्मीर: पुलिस अधिकारी के आचरण की जांच के आदेश

श्रीनगर, 17 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो गुज्जर युवकों की रहस्यमयी मौतों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने एक अधिकारी के आचरण की जांच के आदेश दिए हैं।

जांच दक्षिण कश्मीर के पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा की जाएगी।

कश्मीर पुलिस जोन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “ कुलगाम में जनता के साथ एक पुलिस अधिकारी के आचरण के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। हमने कल की घटना और अधिकारी के आचरण के बारे में आरोपों का संज्ञान लिया है। इस घटना की जांच उप महानिरीक्षक एसकेआर करेंगे और 10 दिनों के भीतर अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करेंगे।’’

गौरतलब है कि 13 फरवरी से लापता दो कश्मीरी भाइयों के क्षत-विक्षत शव तीन दिन के अंतराल पर दक्षिण कश्मीर में एक नदी से बरामद किए गए। रविवार को स्थानीय लोगों ने रहस्यमयी मौतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके दौरान एक पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर मृतक के परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया।

Next Post

हंदवाड़ा में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Mon Mar 17 , 2025
श्रीनगर, 17 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा कस्बे में जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक आतंकवादी मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि क्रुम्हूरा जचलदारा वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। बाद में, […]

You May Like