ग्वालियर:तिघरा जलाशय में डूबे गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों में से गोपाल अग्रवाल का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि आयुष श्रीवास्तव की तलाश के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने खोज एवं बचाव कार्य में सभी आवश्यक संसाधन लगाए हैं।
