ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में बाढ़ के कारण लगभग दस हजार संपत्तियां क्षतिग्रस्त

सिडनी 24 मई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में बाढ़ के कारण लगभग दस हजार संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है।राज्य के आपातकालीन सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को कहा कि शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि राज्य के पूर्वी क्षेत्रों में बाढ़ के पानी में 10,000 से अधिक संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गई।

राज्य आपातकालीन सेवा (एसईएस) के मुख्य अधीक्षक पॉल मैकक्वीन ने आज सुबह संवाददाताओं को बताया कि क्षति आकलन प्रक्रिया शुरू करने के लिए टीमें रवाना होंगी।उन्होंने कहा, ‘मैं दोहराता हूं कि यह अभी भी एक खतरनाक स्थिति है जहां बुनियादी ढांचे और संपत्तियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना है।’ ‘दुर्भाग्यवश जब तक पानी के स्तर में और कमी नहीं हो जाती तब तक लोगों को अपने घरों में वापस जाने देना संभव नहीं है तथा हमें विश्वास है कि वे अपने घरों और समुदायों तक सुरक्षित पहुंच सकेंगे।’

एनएसडब्ल्यू पुलिस ने शुक्रवार शाम को एक बयान में कहा कि बचाव अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित मध्य उत्तरी तट पर एक जले हुए वाहन के अंदर एक शव मिला। यह लगातार पांच दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद मध्य उत्तरी तट और आसपास के क्षेत्रों में आई व्यापक बाढ़ की समस्या में पांचवीं मौत है।

Next Post

अपने माता-पिता को प्राइवेट जेट में उड़ते हुए देखना चाहते हैं राघव जुयाल

Sat May 24 , 2025
मुंबई, 24 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता राघव जुयाल अपने माता-पिता को प्राइवेट जेट में उड़ते हुए देखना चाहते हैं।अपने अपरंपरागत आकर्षण और बोल्ड रोल के लिए जाने जाने वाले राघव जुयाल ने हाल ही में एक सस्पेंस से भरपूर एक्शन-थ्रिलर में अपने दमदार अभिनय से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।राघव […]

You May Like

Play sound