शानों शौकत से मनाया गया जश्ने ईदमिलादुन्नबी का त्योहार

छिंदवाड़ा. आज मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईदमिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही शानों शौकत के साथ मनाया गया. शहर के आजाद चौक से जुलूस निकाला गया साथ ही कई स्थानों पर लंगर बाटा गया. प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन कमेटी के द्वारा जलसा और तकरीर का प्रोग्राम किया गया, इस प्रोग्राम में मुकर्रिरे खुसूसी हजरत मौलाना मुफ़्ती अहसन रज़ा कादरी साहब, सीतामढ़ी बिहार से तशरीफ़ लाये इन्होनें तकरीर फरमाएं . दोपहर 02 बजे से या गरीब नवाज जुलूस कमेटी के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया जो कि आजाद चौक से शुरू हुआ यहां पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से छोटे-छोटे जुलूस शामिल हुए और फिर यह जुलूस आजाद चौक से शुरू होकर अपने परंपरागत मार्ग- राज टॉकीज, गोलगंज, फव्वारा चौक, बस स्टेंड, यातायात थाना, अल्का टॉकीज, तिलक मार्केट, गणेश चौक, रॉयल चौक, करबला चौक से होते हुए वापस आजाद चौक पर ख़त्म हुआ. इस जुलूस में लाऊडस्पीकर, घोड़े, तुगरे आदि शामिल रहें . ईदमिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर सजावट कमेटी के नौजवानों के द्वारा शहर और गली मोहल्लों को सजाया गया और जगह जगह लंगर के प्रोग्राम किए गए.

बच्चों का हुआ तालीमी मुकाबला ००००००

दोपहर 2 बजे से ईदमिलादुन्नबी ग्राउंड में बच्चों का तालीमी मुकाबला हुआ . शाम में 05 बजे से अंजुमन कमेटी के द्वारा दफ्तर अंजुमन में गरीब बेवाओं को कपडे तकसीम किये गए . रात्रि में ईदमिलादुन्नबी ग्राउंड में अलफलाह कमेटी के जेरे अह्तेमाम इस्लामी सवालों जवाब का प्रोग्राम हुआ.

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा ०००००००

जश्ने ईदमिलादुन्नबी के मुबारक के मौके पर सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए. इसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर पालिक निगम, प्रशासन के द्वारा पूरे शहर में शांति व्यवस्था, ट्राफिक व्यवस्था, साफ-सफाई, व्यवस्थाएं आदि की गई.

Next Post

फार्मेसी क्षेत्र में बढ़ रहे रोजगार के अवसर: राजशेखरन

Wed Aug 26 , 2026
गोरखपुर, 26 अगस्त (वार्ता) महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के पांचवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ स्मृति सप्तदिवसीय व्याख्यानमाला के अंतर्गत बुधवार को पंचकर्म ऑडिटोरियम में आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के कुलाधिपति डॉ. राजशेखरन पिल्लई का व्याख्यान हुआ। ‘भारत में फार्मास्युटिकल, स्वास्थ्य सेवा […]

You May Like