सेना महेश पटेल एवं महेश पटेल के नेतृत्व में आलीराजपुर जिले के हजारों छात्रों से संवाद

आलीराजपुर। 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर आलीराजपुर जिले के छात्र-युवाओं के बीच व्यापक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यू ऐश्वर्य गार्डन, पिपलिया राव, गुरुद्वारा के सामने, राजीव गांधी चौराहे के पास, रिंग रोड, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में आलीराजपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन जोबट विधायक सेना महेश पटेल एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान छात्रों से सीधे संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री सचिन यादव,लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, संगठन मंत्री खुर्शीद अली दीवान, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र सिंह दर्शन, युवा कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित कांग्रेस के अनेक जनप्रतिनिधि, युवा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाद के दौरान आलीराजपुर जिले के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों, उच्च शिक्षा और अपने भविष्य से जुड़े विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी। छात्रों ने अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सामने रखा, वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि आलीराजपुर जिले के छात्र-युवाओं की आवाज और उनके सवालों को व्यापक मंच तक पहुंचाना आवश्यक है। युवाओं की शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े विषयों पर संवाद के माध्यम से उनकी अपेक्षाओं और विचारों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान छात्रों से 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में आलीराजपुर जिले से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। छात्रों से अपील की गई कि वे बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनें और शिक्षा, रोजगार तथा अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखें।

कार्यक्रम में हजारों छात्रों की मौजूदगी से उत्साहपूर्ण माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने संवाद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर अपनी राय रखी। आयोजन में छात्र शक्ति की भागीदारी को लेकर भी उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने कहा कि ‘छात्रों की गूँज’ छात्र-युवा वर्ग के विचारों, सवालों और आकांक्षाओं को सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच है। आलीराजपुर जिले के छात्र-युवाओं की इसमें व्यापक भागीदारी जिले के युवाओं के मुद्दों को मजबूती से सामने रखने का अवसर प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के अंत में जिले के छात्र-युवाओं से अपील की गई कि वे 19 सितंबर को इंदौर पहुंचकर ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हों और छात्र शक्ति की आवाज को मजबूती से सामने रखें।

Next Post

भैसोदामंडी में 16 लाख की एमडी और डोडाचूरा जब्त

Wed Sep 16 , 2026
भानपुरा। नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस चौकी भैसोदामंडी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 160 ग्राम एमडी, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपए, तथा 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा, कीमत करीब […]

You May Like

मनोरंजन