लंदन, 24 जून (वार्ता) ब्रिटेन के डैन इवांस ने लेक्सस ईस्टबोर्न ओपन में सार्बिया के मिओमिर केकमैनोविच को हराकर टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा।
वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में खेल रहे 35 वर्षीय खिलाड़ी इवांस ने सोमवार को दो घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में विश्व के 49वें नंबर के खिलाड़ी मिओमिर केकमैनोविच को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है।
केकमैनोविच ने पहले सेट में दो बार इवांस की सर्विस तोड़ी, लेकिन दूसरे सेट की शुरुआत में ब्रिटिश खिलाड़ी ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की और उसके बाद तीसरा गेम भी जीत कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अगले दौर में इवांस का मुकाबला अमेरिकी दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी टॉमी पॉल से होगा।
Next Post
एक ही दिन में लगभग डेढ हजार अफगानी परिवार स्वदेश लौटे
Tue Jun 24 , 2025
काबुल, 24 जून (वार्ता) अफगानिस्तान में पाकिस्तान और ईरान से सोमवार को एक ही दिन में लगभग 1,500 से अधिक अफगान शरणार्थी परिवारों की वापसी हुयी है। अफगानिस्तान के सरकारी मीडिया बख्तर न्यूज ने मंगलवार को बताया कि कुल 1,469 अफगान शरणार्थी परिवार कईं क्रॉसिंग पॉइंट्स के माध्यम से लौटे। […]

You May Like
-
1 year ago
पराग्वे के राष्ट्रपति भारत आएंगे
-
2 months ago
हेलमेट नहीं तो चालान तय, विशेष अभियान शुरू
-
2 weeks ago
भोपाल में गम और अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम
