रेखा ने विकसित दिल्ली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार काम करने का किया वादा

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि वह विकसित दिल्ली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार काम करेंगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मिलकर दिल्लीवालों के सपने को साकार करेंगी।

श्रीमती गुप्ता ने सांसद कमलजीत सहरावत एवं सुश्री बांसुरी स्वराज के साथ रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय महाविशेष द्वारकेश बाहुबली स्वामी महामस्तकाभिषेक के अवसर पर जैन मुनी चारूकीर्ति पंडिताचर्याव्रया भदारक महास्वामी महाराज से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा, “जैन समाज की हमारे पर हमेशा से ही बड़ी कृपा रही है और उसी का परिणाम है कि दिल्ली के सम्पूर्ण विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। जो विश्वास इस समाज ने मुझ पर जताया है, उसे हमेशा पूरा करने की कोशिश करुंगी। दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाने की जिम्मेदारी मुझे मिली है और आने वाले समय में यह दिल्ली विकास की नयी गाथा लिखेगी।”

उन्होंने कहा, “महावीर जयंती पर जो कार्यक्रम संसद भवन में शुरू हुआ था, उसे इस साल भी बड़े उत्सव के साथ मनाएंगे और विकसित दिल्ली के लिए हम लगातार काम करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सभी दिल्लीवालों के सपने को साकार करेंगे।”

 

Next Post

कांग्रेस को जरूरत नहीं तो मेरे पास 'विकल्प' मौजूद है : थरूर

Sun Feb 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केरल की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा(एलडीएफ) सरकार की तारीफ से विशेष चर्चा में आये तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने यह कहकर अब सबको चौंका दिया है कि पार्टी के लिए वह उपलब्ध हैं लेकिन यदि उनकी सेवाओं की […]

You May Like

मनोरंजन